Navratri 2022 Durga Saptashati Benefits: नवरात्रि पर विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा-उपासना और मंत्रोचार में दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व होता है। दुर्गा सप्तशती में कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप करने पर मां के आशीर्वाद के साथ जीवन के कई कष्ट खत्म हो जाते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के नौ दिन महाशक्ति की पूजा और उपासना के दिन होते हैं और इन दिनों दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां अपने भक्तों के कल्याण के लिए धरती पर आती हैं। नवरात्रि पर दुर्गा उपासना,पूजा,उपवास और मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार,नवरात्रि में कुछ मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। नौ दिन इन मंत्रों का जाप करना आपके लिए बेहद लाभकारी होगा।
मंत्र जप के फायदे
किसी भी मंत्र के जप से एकाग्रता बढ़ती है,मन शांत होता है और सकारात्मक अनुभूति होती है। मंत्र के शब्दों में निहित ऊर्जा का मंत्र करने वाले पर विशिष्ठ प्रभाव होता है। मंत्र नकारात्मक भावनाएं जैसे क्रोध,ईर्ष्या,घृणा,इत्यादि को दूर करने में मदद करते हैं। मंत्र के नियमित जाप से संवेदनाओं पर लगाम लगाकर तनाव को नियंत्रित कर पाते हैं और शरीर स्वस्थ्य रहता है।