फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2018: संतान सुख के लिए माता स्कंदमाता की पूजा करना होता है श्रेष्ठ

Thu, 22 Mar 2018 09:10 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक रूप स्कंदमाता की पूजा होती है। स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। माता अपने दो हाथों में कमल पुष्प धारण किए हुए है और एक हाथ से कुमार कार्तिकेय को गोद लिए हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
संतान सुख की इच्छा से जो व्यक्ति मां स्कंदमाता की आराधना करना चाहते हैं उन्हें नवरात्र की पांचवी तिथि को लाल वस्त्र में सुहाग चिन्ह सिंदूर, लाल चूड़ी, महावर, लाल बिन्दी तथा सेब और लाल फूल एवं चावल बांधकर मां की गोद भरनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
navratri
एक बार इन्द्र ने कार्तिकेय का उपहास उड़ाना शुरू किया और बताया कि आप भगवान शिव और माता पार्वती की संतान नहीं हैं। इससे कुमार कार्तिकेय बहुत दुःखी हुए। माता ने कार्तिकेय का दुख समझ लिया और सिंह पर सवार होकर प्रकट हो गई। मां ने अपनी गोद में कार्तिकेय को उठाकर दुलार किया।

4 of 5
मां को खुश करने के लिए पंचमी तिथि को पांच साल की पांच कन्याओं एवं पांच बालकों को खीर एवं मिठाई खिलाएं। भोजन के पश्चात कन्याओं को लाल चुनरी एवं 5 रुपये दें तथा बालकों को एक सेब एवं 5 रुपये दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए नवरात्रि में पाँचवें दिन इस मंत्र जाप करना चाहिए।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया। 
शुभदास्तु सदा देवी स्कंद माता यशस्विनी॥
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें