चैत्र नवरात्रि की समाप्ति होने में अभी काफी दिन बचा है। इन नौ दिनों में भक्त शक्ति की उपासना करते हैं और बड़े ही भक्तिभाव से पूजा-आराधना में डूबे रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार मां को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए है जिसके करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
2 of 6
चैत्र नवरात्रि में माता का आशीर्वाद पाने के लिए इन नौ दिनों में किसी एक दिन घर पर कमल का फूल जरूर लाना चाहिए। कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है।
विज्ञापन
3 of 6
navratri
घर में नवरात्रि के दिनों में सोने या चांदी का सिक्का जरूर लाएं लेकिन ध्यान दे उस सिक्के पर माता लक्ष्मी या गणेश जी का चित्र जरूर बना हो।
4 of 6
धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए घर की तिजोरी में नवरात्रि के दिनों में लाल कपड़े के साथ कौड़ी रखना शुभ होता है।
विज्ञापन
5 of 6
navratri
नवरात्रि पर कमल के फूल पर बैठी हुईं माता लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ आपको लक्ष्मीजी की भी कृपा मिलेगी।
माता को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है यह सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल बहुत प्रिय होता है इसलिए नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक गुड़हल का फूल जरूर चढ़ाएं।