हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हर बार नरक चतुर्दशी का पर्व दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है लेकिन इस बार पंचांग भेद होने के कारण कई स्थानों पर आज 03 नवंबर तो कई स्थानों पर 04 नवंबर को यानी दिवाली वाले दिन ही नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी, क्योंकि 03 नवंबर को चतुर्दशी तिथि का ह्रास हो रहा है। छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी को लेकर कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं जिसके अनुसार इस दिन एक नहीं बल्कि पांच पर्व मनाएं जाते हैं और पंचदेवताओं का पूजन किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि छोटी दिवाली पर कौन से होते हैं पांच पर्व और किन पंचदेवों का किया जाता है पूजन।