फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2025: नागपंचमी की शाम करें यह एक खास उपाय, कालसर्ष सहित अन्य दोषों से मिलेगी मुक्ति

Tue, 29 Jul 2025 11:50 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nag Panchami 2025: 29 जुलाई 2025 यानी आज देशभर में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन नाग देवता की पूजा और उनकी कृपा पाने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। मान्यता है कि नागपंचमी पर नाग देवता को दूध चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं, जिसके प्रभाव से साधक को कालसर्ष दोष सहित अन्य समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Nag Panchami 2025 - फोटो : Adobe Stock
Nag Panchami 2025: 29 जुलाई 2025 यानी आज देशभर में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन नाग देवता की पूजा और उनकी कृपा पाने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। मान्यता है कि नागपंचमी पर नाग देवता को दूध चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं, जिसके प्रभाव से साधक को कालसर्ष दोष सहित अन्य समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा नाग देवता सदैव हमारी रक्षा भी करते हैं। शास्त्रों में नागपंचमी का संबध महाकाल से भी जोड़ा जाता है। दरअसल, नाग महादेव के गले  का हार है और वह हमेशा उन्हें धारण किए रहते हैं।

बता दें, शंकर जी के गले में जो नाग है उनका नाम वासुकी है। उनकी पहचान नागों के राजा के रुप में भी की जाती है। यही कारण है कि नागपचंमी पर देशभर के शिवलायों में शिव पूजा का भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। हालांकि महाकाल की नगरी उज्जैन में इसकी खास रौनक देखने को मिलती हैं। इस वर्ष नागपंचमी पर शिव योग, रवि योग का संयोग बना हुआ है, जो पर्व की महत्ता को कई गुना बढ़ा रहा है। ऐसे में केवल इस एक सरल उपाय को करने से रोग, तनाव, दोष, कर्ज से राहत मिल सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
Nag Panchami 2025 - फोटो : Adobe Stock
करें यह एक उपाय
नागपंचमी पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें। इस दौरान आप सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें। फिर बिल्वपत्र, धतूरा और चंदन लगाएं। इसके बाद धूप-दीप जला लें। अब मन को शांत रखते हुए भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ का जप करें। फिर नाग देवता और शिव जी की आरती हैं। मान्यता है कि इस सरल उपाय से कालसर्ष दोष से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Nag Panchami 2025 - फोटो : Adobe Stock
इन मंत्रों का करें जाप
  • ॐ नगपति नम:
  • ॐ व्याल नम:
  • ॐ अहि नम:
  • ॐ विषधर नम:
  • ॐ शैल नम:
  • ॐ भूधर नम:

 

4 of 5
Nag Panchami 2025 - फोटो : Adobe Stock
नाग पंचमी की आरती
श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।

पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।

शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।

वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।

नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nag Panchami 2025 - फोटो : Amar Ujala
भगवान शिव की आरती 
जय शिव ओंकारा ऊँ जय शिव ओंकारा । 
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
एकानन चतुरानन पंचानन राजे। 
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे। 
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी। 
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे। 
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता । 
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। 
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी। 
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे । 
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
जय शिव ओंकारा हर ऊँ शिव ओंकारा। 
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ऊँ जय शिव ओंकारा...॥  

Nag Panchami 2025 Wishes: नाग पंचमी पर दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें