फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2021: मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, धन प्राप्ति के बनेंगे योग

Wed, 19 May 2021 03:24 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहिनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
मोहिनी एकादशी व्रत 23 मई 2021, रविवार के दिन रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह मोहिनी एकादशी व्रत सब प्रकार के दुखों का निवारण करने वाला, सब पापों को हरने वाला व्रतों में उत्तम व्रत है। इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पाकर विष्णुलोक को जाते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लोन - फोटो : pixabay
कर्जमुक्ति के लिए करें ये उपाय
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और प्रयास करने के बाद भी कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी मिलाकर उस जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या के समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। विष्णु जी की कृपा से आपके घर में धन संचय होने लगेगा। कर्ज मुक्ति के योग भी बनने लगेंगे। साथ ही आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
धन प्राप्ति के लिए करें यह काम
एकादशी के दिन प्रातः भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद रात्रि में विष्णु जी की प्रतिमा के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक और दीपक ऐसा ही प्रज्वलित करें, इस बात का ध्यान रखें कि यह दीपक रात्भर जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और जातकों को धन प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।

4 of 5
एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
र में सुख-समृद्धि के लिए करें यह उपाय
एकादशी तिथि के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम एक माला या इससे अधिक जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी पौधा - फोटो : social media
घर में सकारात्मक वातावरण के लिए करें उपाय
एकादशी के दिन संध्याकाल में तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता का पूजन करें इसके बाद तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपके परिवार में समृद्धि बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की भावना बढ़ेगी। साथ ही घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें