फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2025 : आज मौनी अमावस्या पर बन रहा है अतिशुभ संयोग, जानें क्या करें, क्या नहीं

Wed, 29 Jan 2025 07:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mauni Amavasya Ke Din Kya Karna Chahiye: मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गये पाप धुल जाते हैं। मां गंगा की कृपा भी भक्तों पर बरसती है। कुंडली में शामिल अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है।  इस बार माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये शुभ योग और इस दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं। 
विज्ञापन
1 of 6
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग - फोटो : amar ujala
Mauni Amavasya 2025 Shubh Yog: वैदिक पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि को  मौनी अमावस्या है। इसे माघी या मौनी अमावस्या भी कहते हैं। इस बार माघी अमावस्या 29 जनवरी को है। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने की परंपरा है। इस शुभ अवसर पर भक्त गंगा तट पर स्नान करते हैं, ध्यान करते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। 
धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गये पाप धुल जाते हैं। मां गंगा की कृपा भी भक्तों पर बरसती है। कुंडली में शामिल अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है।  इस बार माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये शुभ योग और इस दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं। 

Shani Dev: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए परेशान, शनिदेव हो सकते हैं क्रोधित
Shani Dev : इन देवी-देवताओं के भक्तों से दूर रहते हैं शनिदेव, नहीं करते परेशान
 
विज्ञापन

2 of 6
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग - फोटो : freepik
शिववास योग
मौनी अमावस्या पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास का संयोग मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी को सायं 06: 05 मिनट तक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव कैलाश पर मां गौरी के साथ विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग - फोटो : freepik
सिद्धि योग
माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। सिद्धि योग का संयोग रात 09 बजकर 22 मिनट तक है। ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।
इसके अलावा मौनी अमावस्या पर श्रवण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।  

4 of 6
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग - फोटो : Adobe Stock
शुभ मुहूर्त
माघ अमावस्या तिथि आरंभ: 28 जनवरी, सायंकाल 07:35 मिनट से 
माघ अमावस्या तिथि समाप्त: 29 जनवरी, सायंकाल 06: 05 मिनट पर 
उदयातिथि के अनुसार  29 जनवरी को माघी या मौनी अमावस्या मानी जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान कर भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। साथ ही पूजा के बाद दान-पुण्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग - फोटो : Adobe Stock
मौनी अमावस्या के दिन क्या करें ?
  • मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान जरूर करें। 
  • मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और मां गंगा की पूजा करें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत या उपवास जरूर रखें 
  • मौनी अमावस्या के दिन शाम में तुलसी के पास घी का दीया जलाएं। 
  • मौनी अमावस्या के दिन अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान जरूर करें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन सूर्य देव को जल अर्घ्य जरूर दें। 
  • मौनी अमावस्या पर ‘ॐ पितृ देवतायै नम:’ मंत्र का 11 बार जाप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौनी अमावस्या के दिन क्या न करें? 
  • मौनी अमावस्या के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। 
  • मांस-मदिरा या प्याज-लहसुन नहीं खाएं। 
  • मौनी अमावस्या के दिन किसी से वाद-विवाद नहीं करें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन सुबह देर तक न सोएं। 
  • मौनी अमावस्या के दिन किसी से झूठ नहीं बोलें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन बाल या नाखून न काटें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन तुलसी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें