फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि ? जानें क्या रहेगा चार प्रहर की पूजा का समय

Wed, 28 Jan 2026 11:18 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri 2026: शिव और पार्वती के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि सभी के लिए बेहद विशेष महत्व रखता है। इस शुभ दिन पर देशभर के शिवालयों में शिव पूजन का भव्य आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस वर्ष यह पर्व कब मनाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन शिव परिवार की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन भी मधुरमय बनता है। शास्त्रों के मुताबिक, महाशिवरात्रि शिव कृपा पाने का विशेष अवसर है। इस शुभ तिथि पर देशभर के शिवालयों में विशेष सजावट की जाती है और भक्तजनों द्वारा जल, दूध, दही, शहद से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। यही नहीं कई स्थानों पर शिव की बारात भी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है, जो प्रेम-ऊर्जा का प्रतीक है। इस वर्ष महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में यह पर्व कब मनाया जाएगा।

Kesar Upay: केसर के ये तीन उपाय सोए हुए भाग्य को करेंगे जागृत, मिलेगा मेहनत का फल
Holashtak 2026: कब से शुरू होंगे होलाष्टक? जानें होली से पहले क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ
विज्ञापन

2 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : Amar Ujala
कब है महाशिवरात्रि 2026
  • इस साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर होगी।
  • इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर है।
  • तिथि के मुताबिक, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा।

Chandra Grahan On Holi 2026: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, जानें इसका समय और भारत में प्रभाव

विज्ञापन

3 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 
  • निशिता काल पूजा समय - सुबह 12:28  से 01:17
 

Mahashivratri 2026: इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव पूजा का संयोग, जानें महाशिवरात्रि की तिथि और पूजा विधि

4 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
महाशिवरात्रि शुभ योग
  • महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है।
  • उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बना रहेगा।
  • व्यतीपात योग बनेगा, जो पूरे दिन रहने वाला है।
  • कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और शुक्र का संयोग चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। 

February 2026 Vrat Tyohar List: महाशिवरात्रि से लेकर होलाष्टक तक जानें पूरे के प्रमुख व्रत-त्योहार

विज्ञापन

5 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
चार प्रहर की पूजा में मंत्र जाप 
  • प्रथम प्रहर का मंत्र- 'ह्रीं ईशानाय नमः'
  • दूसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं अघोराय नम:'
  • तीसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं वामदेवाय नमः'
  • चौथे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं सद्योजाताय नमः
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahashivratri 2026 - फोटो : adobe
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें