Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को पावन और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव की उपासना की जाती है। यह शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इसलिए इस तिथि पर पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर की गई शिव उपासना से साधक का भाग्योदय होगा है। इसके अलावा मन से सभी डर भय भी दूर होते हैं। हालांकि, इस शुभ अवसर पर दान का भी विशेष महत्व माना गया है। इसके प्रभाव से पापों का नाश और दुर्भाग्य दूर होता है। खास बात यह है कि, इस वर्ष महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना हुआ है। यह सबसे शुभ और सफलता का प्रतीक है। इस समय किए गए दान-पुण्य का फल साधक को अवश्य मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करना चाहिए।