Mahashivratri 2025: हर साल भारत में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर, मंदिर, पूजा-पंडालों से लेकर शिवालयों में महादेव की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। हालांकि हरिद्वार और महाकाल की नगरी उज्जैन में इसकी खास रौनक देखने को मिलती है। यहां महादेव की पूजा के साथ-साथ शिव-पार्वती की बारात व झांकियां, जागरण और भजन कीर्तन किए जाते हैं।
शास्त्रों की मानें तो महाशिवरात्रि भोलेनाथ और पार्वती के मिलन का दिन, क्योंकि इस तिथि पर उनका विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस दिन महादेव संग माता पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल 26 फरवरी 2025 यानी की आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस दौरान परिध योग का संयोग भी रहेगा।
ऐसे में शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। वहीं शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न भी होते हैं। परंतु कुछ चीजों को अर्पित करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं...