Mahashivratri 2025: 13 फरवरी 2025 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। यह माह देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना को समर्पित है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में भगवान शिव की उपासना से साधक के भाग्य में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को और भी खास और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन भोलेनाथ और देवी पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था और उनकी 'वैवाहिक वर्षगांठ' के रूप में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इसे शिव-पार्वती मिलन का दिन भी कहते है।
पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही है समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...