महाशिवरात्री 2025
- फोटो : Amar Ujala
बेलपत्र
बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी दोषों का निवारण करते हैं और बिल्वपत्र चढाने पर मनुष्य अपनी सारी काम्य वस्तुएं प्राप्त कर लेता है।
धतूरा
धतूरा शिव को अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने से शत्रुओं से मुक्ति और आत्मबल की वृद्धि होती है एवं धतूरे से विषैले जीवों से खतरा नहीं रहता।
भांग
भांग चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव और अवसाद दूर होता है।
सफेद चंदन
सफेद चंदन से शिवलिंग का लेपन करने से मन को शीतलता मिलती है और इच्छाएं पूर्ण होती हैं।इसी प्रकार चन्दन मिश्रित जल चढाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है।