Mahashivratri 2023 Mantra: महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आज 18 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पावन पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए उनकी विधि-विधान के साथ पूजा आराधना करते हैं। इस दिन रात्रि पूजन भी किया जाता है, लेकिन इससे महत्वपूर्ण चार पहर की पूजा होती है। मान्यता है कि चार पहर की पूजा करने से व्यक्ति जीवन के पापों से मुक्त हो जाता है। तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की पूजा संध्या काल से शुरू होकर अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त तक की जाती है। मनचाहा वरदान पाने, सुख-शांति, धन-समृद्धि, सफलत-प्रगति, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और रोग दूर करने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पढ़ें खास मंत्र...