फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Wishes: अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का... इन संदेशों से दें शिव भक्तों को शुभकामनाएं

Wed, 26 Feb 2025 08:43 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Mahashivratri Wishes Images and Messages in Hindi: महाशिवरात्रि, महादेव की कृपा पाने के सबसे बड़ा और शुभ अवसर है। मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना से न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है। 
विज्ञापन
1 of 12
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
 
Mahashivratri 2025 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि, महादेव की कृपा पाने के सबसे बड़ा और शुभ अवसर है। मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना से न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के 'वैवाहिक वर्षगांठ' के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। 

कहते हैं कि इस दिन शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल चढ़ाने से महाकाल प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर शिव परिवार की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहती है। इस दौरान कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 

इस साल 26 फरवरी 2025 यानी की आज बुधवार के दिन पूरे भारत में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है, जिसकी खास रौनक हरिद्वार और महाकाल की नगरी उज्जैन में देखने को मिलती है। यहां जगह-जगह शिव-पार्वती की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है, इतना ही नहीं महादेव की बारात और झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस दौरान सभी एक दूसरे को गले मिलकर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी देते हैं, जिससे रिश्तों में मजबूती और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं....
विज्ञापन

2 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव शंकर का आशीर्वाद हमेशा बना रहे
आपको और आपके पूरे परिवार को
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
जो शिव की भक्ति करता है, उसके जीवन में शांति और खुशियां बनी रहती हैं
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व आपके लिए मंगलमय हो!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है
दिल की धड़कनों को सुरूर मिलता है
जो भी आता भोले के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

10 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भोले बाबा की पूजा करेंगे
तभी सारे बिगड़े काम बनेंगे।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

11 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
आज जमा लो भांग का रंग
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग
भगवान भोले की कृपा बसरे आप पर
जीवन में भर जाए नई उमंग।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

12 of 12
Mahashivratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का यह त्योहार है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें