फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाष्टमी 2026: 18 या 19 अक्तूबर कब है दुर्गा अष्टमी? जानें कन्या पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Sat, 17 Oct 2026 01:36 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं महाष्टमी की तारीख, कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और महानवमी से जुड़ी जरूरी जानकारी।
विज्ञापन
1 of 5
महाष्टमी 2026 - फोटो : AI
शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस पावन अवसर पर देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कन्या पूजन और व्रत करने की भी परंपरा है। हालांकि, इस वर्ष सप्तमी तिथि की अवधि दो दिनों तक रहने के कारण अष्टमी और नवमी की तारीखों को लेकर लोगों के मन में असमंजस है। आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं महाष्टमी की तारीख, कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और महानवमी से जुड़ी जरूरी जानकारी।

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर कब मनाई जाएगी विजयदशमी? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व
विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्या होती है दशहरी देने की परंपरा? जानिए इसका महत्व
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाष्टमी 2026 कब है? - फोटो : freepik
महाष्टमी 2026 कब है?
दृक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 8:27 बजे आरंभ होगी और 19 अक्तूबर को सुबह 10:51 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी 19 अक्तूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ कन्याओं की आराधना करने का विधान है।
 
विज्ञापन

3 of 5
महाष्टमी पर कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त  - फोटो : freepik
महाष्टमी पर कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त 
महाष्टमी पर कन्या पूजन के लिए बताए गए शुभ समय इस प्रकार हैं:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 बजे से 5:40 बजे तक
अमृत काल: सुबह 7:28 बजे से 9:16 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
 

4 of 5
महानवमी 2026 कब मनाई जाएगी? - फोटो : adobe
महानवमी 2026 कब मनाई जाएगी?
पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 19 अक्तूबर को सुबह 10:51 बजे शुरू होकर 20 अक्तूबर को दोपहर 12:50 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, महानवमी का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जा सकता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा की पूजा, हवन और कन्या पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाष्टमी का धार्मिक महत्व  - फोटो : adobe
महाष्टमी का धार्मिक महत्व 
महाष्टमी को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। यह दिन मां महागौरी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस अवसर पर नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। उन्हें भोजन कराने और उपहार देने की परंपरा भी प्रचलित है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

नवरात्रि में मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाने से पहले जरूर करें ये काम, जानें इसे हटाने का सही नियम
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें