लोहड़ी पूजा सामग्री
- फोटो : Freepik
मूंगफली
लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली अर्पित की जाती है। मूंगफली अन्न का प्रतीक है और इसलिए इसे डालकर किसान अपनी फसलों की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं और आने वाले समय में अच्छी फसल की कामना करते हैं। मूंगफली को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। लोहड़ी की आग में मूंगफली डालकर लोग अपने घर में सौभाग्य और समृद्धि लाने की कामना करते हैं। किंवदंतियों के अनुसार, मूंगफली को देवी लक्ष्मी का पसंदीदा अन्न माना जाता है। इसलिए लोग लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं।