Lohri Puja Vidhi 2025: हर साल भारत में लोहड़ी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता, लेकिन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इसकी विशेष रौनक देखने को मिलती हैं। यहां सभी पारंपरिक पोशाक पहनकर अग्नि देव और मां आदिशक्ति की आराधना करते हैं। इस दौरान गली मोहल्ले से लेकर कॉलोनियों में सभी आग जलाकर उसकी परिक्रमा करते हैं, इतना ही नहीं सभी एक दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं।
धार्मिक ग्रंथों की मानें तो लोहड़ी का त्योहार न केवल सिख समुदाय बल्कि किसान वर्ग के लिए भी बेहद खास है। इस दिन किसान वर्ग के लोग नई फसल को काटकर उसका पहला भोग अग्नि देव को लगाते हैं। वहीं नववर्ष 2025 में 13 जनवरी को लोहड़ी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस तिथि पर कई शुभ योग भी बन रहे है, जो पूजा के लिए बेहद कल्याणकारी है। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि से लेकर शुभ योग और मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानते हैं।