बरसाने में इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली, जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा
- फोटो : iStock
नंदगांव और बरसाना के लोगों के बीच खेली जाती है लट्ठमार होली
लट्ठमार होली के दिन पूरे ब्रज में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस होली में नंदगांव के पुरुष और बरसाने की महिलाएं भाग लेती हैं, क्योंकि कृष्ण नंदगांव के थे और राधा बरसाने की। इस दौरान नंदगांव के लोग कमर पर फेंटा लगाकर बरसाना की महिलाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं और बरसाने की महिलाएं उन पर लाठियां भांजती हैं। वहीं पुरुष ढाल का इस्तेमाल कर उनकी लाठियों से बचने का प्रयास करते हैं। लट्ठमार होली को देखने के लिए लोग दूर से दूर से हर साल मथुरा आते हैं।