last Sawan Somwar 2025: भगवान शिव का प्रिय माह सावन अब समाप्ति की ओर है। हालांकि उससे पहले सावन का अंतिम सोमवार शेष है। बता दें, 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। चूंकि यह सावन का अंतिम सोमवार है, इसलिए पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जा रहा है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। शास्त्रों में भी सावन सोमवार की महिमा का उल्लेख है। यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा दूध चढ़ाने पर मानसिक शांति मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि, पूजा हमेशा संपूर्ण विधि से करनी चाहिए, यह बेहद शुभ होता है। ऐसे में आइए सावन सोमवार की पूजा विधि को जानते हैं।
Sawan 2025: सावन में महादेव के इन शक्तिशाली नामों का करें जाप, दूर होंगे बड़े से बड़े कष्ट