फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2019: कब है जन्माष्टमी 23 या 24 अगस्त को, जानें पूजा विधि और महत्व

Fri, 23 Aug 2019 11:47 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 4
krishna janmashtami
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर हर बार की तरह इस बार भी असमंजस की स्थिति है। कहीं 23 अगस्त को तो कहीं 24 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी तिथि को हुआ था। अष्टमी तिथि 23 को पड़ रही है इसलिए कहीं 23 तो कहीं 24 अगस्त को मनाई जाएगी। जब-जब भी धरती पर अत्याचार बढ़ा है ,धर्म का पतन हुआ है तब-तब भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लेकर सत्य और धर्म की स्थापना की है। भगवान का अवतार मानव के आरोहण के लिए होता है। जगत की रक्षा, दुष्टों का संहार तथा धर्म की पुर्नस्थापना ही प्रत्येक अवतार का उद्देश्य होता है। हमारे धर्मशास्त्रों में चार रात्रियों का विशेष महत्त्व बताया गया है। दीपावली जिसे कालरात्रि कहते है, शिवरात्रि महारात्रि है, होली अहोरात्रि है तो कृष्ण जन्माष्ठमी को मोहरात्रि कहा गया है।



मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 4
Krishna janmashtami
जिनके जन्म के संयोग मात्र से बंदीगृह के सभी बंधन स्वतः ही खुल गए , सभी पहरेदार घोर निद्रा में चले गए , माँ यमुना जिनके चरण स्पर्श करने को आतुर हो उठीं , ऐसे भगवान श्री कृष्ण को मोह लेने वाला अवतार माना गया है। इस रात में योगेश्वर श्री कृष्ण का ध्यान, नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से आसक्ति हटती है।

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 4
krishna janmashtami
व्रत का महत्त्व
जन्माष्ठमी के व्रत को व्रतराज कहा गया है। भविष्य पुराण में इस व्रत के सन्दर्भ में उल्लेख है कि जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता है वहां अकाल मृत्यु,गर्भपात,वैधव्य,दुर्भाग्य तथा कलह नहीं होती। जो एक बार भी इस व्रत को करता है वह संसार के सभी सुखों को भोगकर विष्णुलोक में निवास करता है।

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन

4 of 4
krishna janmashtami
पूजन विधि-
जन्माष्ठमी केदिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें । इसके बाद पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके व्रत का संकल्प लें । माता देवकी और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या चित्र पालने में स्थापित करें। पूजन में देवकी,वासुदेव,बलदेव,नन्द, यशोदा आदि देवताओं के नाम जपें। रात्रि में 12  बजे के बाद श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं। पंचामृत से अभिषेक कराकर भगवान को नए वस्त्र अर्पित करें एवं लड्डूगोपाल को  झूला झुलाएं । पंचामृत में तुलसी डालकर माखन-मिश्री व धनिये की पंजीरी का भोग लगाएं तत्पश्चात आरती करके प्रसाद को भक्तजनों में वितरित करें।

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें