श्रावण मास में शिव की पूजा
इस मंत्र से पूरी होगी मनोकामना
इस वर्ष श्रावण का पहला दिन 17 जुलाई 2019, बुधवार को सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ में पड़ने से और भी शुभ हो गया है। सुहागिन महिलाओं को इस दिन मां पार्वती को श्रृंगार हेतु मेंहदी चढ़ानी चाहिए और पुरुषों को पंचामृत, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराकर बेलपत्र पर अष्टगंध, कुमकुम अथवा चंदन से राम-राम लिखकर
'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय' कहते हुए शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। साथ ही भांग, धतूरा और मदार पुष्प तथा गंगाजल भी अर्पित हुए
'काल हरो हर, कष्ट हरो हर, दुःख हरो,दारिद्रय हरो, नमामि शंकर भजामि शंकर शंकर शंभो तव शरणं' मंत्र से प्रार्थना करनी चाहिए।
सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)