फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी : संतान की लंबी उम्र के लिए, राशि के अनुसार करें मां अहोई की पूजा

Tue, 30 Oct 2018 11:42 AM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
Ahoi Ashtami Vrat
कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन का सम्बन्ध भगवान शिव की पत्नी मां गौरी से है। अहोई अष्टमी के दिन मां गौरी के अहोई स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन सभी निसंतान महिलाएं संतान की प्राप्ति के लिए और जिन महिलाओं की संतान है, वे उनकी मंगल कामना हेतु माता अहोई का व्रत कर पूजन आदि करती हैं।

मां अहोई का ज्योतिष स्वरुप
पंचम भाव बलिष्ठ होने से जातक के संतान सम्बन्धी कष्ट दूर होते हैं। वह जातक जिनका पंचम भाव या पंचमेश निर्बल है, उन्हें या तो संतान प्राप्ति में कष्ट होता है या भविष्य में संतान सम्बन्धी कष्ट आता है। देवी गौरी के अहोई स्वरुप की पूजा करने से जातक का पंचम भाव बलिष्ठ होता है और संतान सम्बन्धी कष्ट समाप्त हो जाता है। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन मां की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक राशि की महिलाओं को क्या उपाय करना चाहिए —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि -
मेष राशि की जातिका को अहोई मां की कृपा प्राप्त करने हेतु ढलते सूर्य को अपने हाथ से बना कर पूर्ण भोजन अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ राशि -
वृषभ राशि की जातिका को मां अहोई की पूजा करने से पूर्व सवा किलो मसूर की दाल खेत या निर्जन स्थान पर डाल देनी चाहिए।

4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि -
मिथुन राशि की जातिका को तारों की पूजा करते समय इत्र युक्त 11 दिये प्रज्जवलित करने चाहिए और उन्हें तारों के सामने खुले आसमान में रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क राशि -
कर्क राशि की जातिका को इस दिन भोजन करने से पूर्व कुछ भोजन अपने पुरखों के लिए निकाल कर दान करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि -
इस राशि की जातिका को मां अहोई की अनुकम्पा प्राप्त करने हेतु कम से कम एक बच्ची की यथाशक्ति पढ़ाई का खर्चा उठाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या राशि -
इस राशि की जातिका को मां अहोई का व्रत रखते हुए किसी वृद्ध का यथाशक्ति खर्चा उठाने का संकल्प लेना चाहिए।

8 of 13
libra
तुला राशि -
यदि जातिका तुला राशि की है, तो अहोई अष्टमी की पूजा करते हुए यथाशक्ति अनाथ बच्चों की जरूरतें पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि की जातिका को मां अहोई की कृपा प्राप्त करने हेतु कम से कम एक वर्ष शक्ति अनुसार विद्या दान करने करने का संकल्प लेना चाहिए।

10 of 13
sagittarius
धनु राशि -
धनु राशि की जातिका को अपने पंचम भाव को प्रभावी बनाने के लिए मां अहोई की पूजा करते हुए अगली 11 एकादशी  का व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए और बिना किसी अभूतपूर्व कष्ट हुए इसे भंग नहीं करना चाहिए।

11 of 13
capricorn
मकर राशि -
मकर राशि की जातिका को मां अहोई की अनुकम्पा प्राप्त करने हेतु इस दिन सुगन्धित दीयों को प्रज्जवलित करना चाहिए। जिनकी संख्या 7  से कम न हो और ध्यान रहे ये दिये कम से कम दो होरा (1 घंटे ) तक प्रज्ज्वलित रहें।

12 of 13
aquarius
कुम्भ राशि -
कुम्भ राशि की जातिका को मां अहोई की उपासना करते हुए ये संकल्प लेना चाहिए कि वह अगली 11 पूर्णिमा का विधि-विधान से व्रत रख उद्यापन करेगी। ऐसा करने से मां अहोई की अनुकम्पा अवश्य प्राप्त होगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन राशि -
इस राशि की जातिका को मां अहोई की अनुकंपा पाने के लिए ये संकल्प लेना चाहिए कि वह अगले 21 शुक्रवार तक कम से कम एक सुहागिन को रूप सज्जा की पांच चीजें दान करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें