फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: लक्ष्मी पूजन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, माना जाता है वर्जित

Mon, 29 Oct 2018 03:33 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपावली 2018
कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार दिवाली 7 नवंबर को है। घर में सुख-शान्ति और धन-संपदा प्राप्त करने के लिए इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। शास्त्रों में देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय कुछ नियम बताए गए हैं अगर इनकी अनदेखी की जाती है और पूजा में ध्याल नहीं रखा जाता तो धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 5
tulsi - फोटो : अमर उजाला
देवी लक्ष्मी की पूजा में भूलकर भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इसके पीछे कुछ वजहें बताई गई हैं। भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय होती है लेकिन देवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप शालिग्राम की पत्नी है। इस नाते तुलसी देवी लक्ष्मी की सौतन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए और दीपक को मूर्ति के दायीं ओर रखना चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान विष्णु अग्नि और प्रकाश के स्वरूप हैं, इसलिए भगवान विष्णु का स्वरूप होने के कारण दीपक को दायीं ओर रखना शुभ होता है।

4 of 5
दिवाली में लक्ष्मी पूजन करते समय सफेद फूल देवी को नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि देवी लक्ष्मी चिर सुहागन हैं इसलिए हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल ही चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diwali 2018
देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें। इसके अलावा देवी लक्ष्मी की पूजा के समय प्रसाद दक्षिण दिशा में रखें और फूल और माला हमेशा सामने रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें