फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawad Yatra Samagri 2025: करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा ? जान लें पूजा सामग्री और जरूरी नियम

Tue, 08 Jul 2025 03:57 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kawad Yatra Samagri 2025: सावन भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इस माह जगह-जगह कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं। इस यात्रा में शिव भक्त पवित्र नदियों से जल भरकर लाते हैं और सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Kawad Yatra Samagri 2025 - फोटो : अमर उजाला
Kawad Yatra Samagri 2025: सावन प्रेम-भक्ति और हरियाली का महीना है, जो देवों के देव महादेव की उपासना को समर्पित है। इस समय भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती हैं। यही नहीं सावन हिंदू धर्म में एक उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है जिसकी रोनक महीने भर रहती है। इस अवधि में देशभर के शिवालयों में महाकाल की विशेष पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा पूरे नियमों के साथ सावन सोमवार के व्रत रखे जाते हैं।

चूंकि सावन भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इस माह जगह-जगह कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं। इस यात्रा में शिव भक्त पवित्र नदियों से जल भरकर लाते हैं और सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करते हैं। इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में कांवड़ यात्रा भी इसी दिन से प्रारंभ होंगी। इस दौरान अगर आप भी कांवड़ यात्रा करने जा रहे हैं, तो उससे पहले कुछ जरूर सामग्री और नियमों के बारे में जान लें।
विज्ञापन

2 of 6
Kawad Yatra Samagri 2025 - फोटो : freepik
कांवड़ यात्रा 2025
पंचांग के मुताबिक 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्राएं सावन शिवरात्रि पर समाप्त होती हैं। इस साल 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में कांवड़ यात्रा से लाया हुआ जल इसी दिन महादेव पर चढ़ाया जाएगा और यात्रा भी समाप्त होगी।

सावन सोमवार की तिथियां
सावन का पहला सोमवार- 14 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 21 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई
सावन का चौथा और आखिरी सोमवार- 4 अगस्त
विज्ञापन

3 of 6
Kawad Yatra Samagri 2025 - फोटो : freepik
कांवड़ यात्रा की सामग्री लिस्ट
  • बांस की बनी हुई कांवड़
  • गंगाजल लाने के लिए बर्तन
  • कांवड़ पर लगाने के लिए त्रिशूल
  • एक साफ लकड़ी 

4 of 6
Kawad Yatra Samagri 2025 - फोटो : adobe
  • लाल या पीले रंग के वस्त्र
  • रुद्राक्ष, जिसे कांवड़ पर लगाएंगे
  • गमछा
  • दातुन
  • टोपी
  • कांवड़ को सजाने के लिए फूल
  • जरूरी दवाएं 
  • पानी
विज्ञापन

5 of 6
Kawad Yatra Samagri 2025 - फोटो : adobe
  • डमरू भी जरूर रखें
  • महादेव की फोटो
  • घुंगरू
  • घंटी
  • कलावा
  • तिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kawad Yatra Samagri 2025 - फोटो : adobe
इन बातों का रखें ध्यान
  • कांवड़ यात्रा से लाया हुआ जल जमीन पर न रखें।
  • यात्रा के दौरान मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।
  • शिव जी के मंत्र व नामों का जप करते हुए यात्रा करें।
  • यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़ियां से लड़ाई-झगड़ा न करें।
  • किसी को भी अपशब्द भूल से भी न कहें।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान शुद्ध आहार, ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करें।
  • यदि संभव हो, तो नंगे पांव चलें।
  • मन की पवित्रता बनाए रखें।

Sawan 2025: सावन माह शुरू होने से पहले घर पर जरूर ले आएं ये चीजें, बरसेगी महादेव की कृपा

Sawan 2025: सावन के इन तिथियों पर रुद्राभिषेक करने से मिलते हैं विशेष फल, बरसती है महादेव की कृपा

Sawan 2025: 11 जुलाई से सावन का महीना होगा शुरू, शिवलिंग पर ये कुछ चीजें भूलकर भी न चढ़ाएं



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें