फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: आने वाला है करवा चौथ, नोट कर लें पूजन सामग्री

Mon, 23 Sep 2024 07:53 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Vrat 2024: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में पूजा पाठ करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि का वास होता है। करवा चौथ का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्रेम व स्नेह बढ़ाता है। इस पर्व को पत्नी के पति के प्रति समर्पण और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। 

करवा चौथ मुख्य रूप से पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए उपवास रखती है। साथ ही करवा माता की पूजा करती हैं। इस व्रत में चंद्रमा की खास भूमिका होती है, क्योंकि व्रती महिलाएं चंद्रोदय के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इस दौरान पूजा को हमेशा संपूर्ण विधि से करना चाहिए। आइए करवा चौथ की पूजन सामग्री के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
करवा चौथ तिथि 2024
इस साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्तूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा, जो 21 अक्तूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
पूजा का समय
करवा चौथ पर पूजा का शुभ समय 20 अक्तूबर की शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा। ये मुहूर्त शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है।

4 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
चांद निकलने का समय
पंचांग के अनुसार इस साल चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 44 मिनट का है। ऐसे में आप 7 बजकर 44 मिनट के बाद से व्रत का पारण कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
करवा चौथ पूजा सामग्री 
 
  • लकड़ी का आसान
  • देसी घी
  • पान
  • सींक
  • कलश
  • हल्दी
विज्ञापन

6 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
  • रोली
  • मौली
  • मिठाई
  • छन्नी
  • लोटे में भरने के लिए चावल
  • दान की सामग्री
  • अक्षत
  • चंदन
  • फल
  • पीली मिट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik.com
  • फूल
  • मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन
  • करवा चौथ व्रत कथा किताब

Karwa Chauth 2024: 20 या 21 अक्तूबर कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें सही तिथि और चांद निकलने का समय
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, धन दौलत में होगी वृद्धि


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें