Jivitputrika Vrat 2024: जीवित्पुत्रिका व्रत बेहद महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। जीवित्पुत्रिका व्रत में माताएं अपनी संतानों की सलामती व अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए पूरे दिन और पूरी रात निर्जला उपवास रखती हैं। इसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं भगवान जीमूतवाहन की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। इस बार जितिया व्रत 25 सितंबर 2024 यानी बुधवार के दिन रखा जाएगा। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस व्रत की शुरुआत कैसे हुई और इस व्रत को क्यों रखा जाता है। आइए जानते हैं कि जितिया व्रत का इतिहास और महत्व। साथ ही जानेंगे कि इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इस व्रत में किस भगवान की पूजा की जाती है।