Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए रखे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, सुखी जीवन और लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्तूबर 2024 को सुबह 6:46 बजे से होगा और यह अगले दिन 21 अक्तूबर 2024 को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी। इस व्रत की शुरुआत सरगी के साथ होती है, इस दौरान कई नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सरगी खाने का सही समय क्या है और इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है...