Karwa Chauth 2024: सुहाग से जुड़े सभी व्रतों में करवा चौथ विशेष है। इसे हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। करवा चौथ मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में मनाया जाता है, जो सभी सुहागिनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सुहागिनें इस दिन की तैयारी महीने भर पहले से शुरू कर देती हैं। इस दौरान बाजारों में इसकी अलग रौनक देखने को मिलती है।
करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का विधान है। ऐसे में व्रत कथा सुनने और माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उनका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहता है। इस बार करवा चौथ पर व्यतीपात योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से सुखी परिवार का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए इस दिन चांद निकलने के समय से लेकर पूजा विधि के बारे में जानते हैं।