Karwa Chauth 2024: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसकी शुरुआत सरगी खाने से की जाती है। सरगी एक पारंपरिक भोजन है, जो करवा चौथ से एक दिन पहले सास अपनी बहुओं को देती हैं। इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया बना हुआ है।
पंचांग के अनुसार 20 अक्तूबर सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06:46 तक भद्रा रहेगी। ज्योतिष गणना के मुताबिक भद्रा का वास स्थान स्वर्ग है। माना जाता है कि भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ पर कब और कैसे पूजा की जाएगी।