फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Pujan 2025: कन्या पूजन में क्या देना होता है शुभ और क्या है अशुभ, यहां जानें

Mon, 29 Sep 2025 04:34 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Kanya Pujan 2025: हिंदू धर्म में अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कन्याएं स्वयं मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं, इसलिए उनके पूजन और सेवा से साधक को देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Kanya Pujan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Kanya Pujan 2025: हिंदू धर्म में अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कन्याएं स्वयं मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं, इसलिए उनके पूजन और सेवा से साधक को देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास भी बना रहता है। इस वर्ष 30 सितंबर को अष्टमी और 1 अक्तूबर को महानवमी मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर घरों से लेकर मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ उपहार भी भेट किए जाते है। परंतु कन्या पूजन में कुछ चीजों को देने से बचना चाहिए अन्यथा जीवन में नकारात्मकता आ सकती है, साथ ही आपके मंगलकारी परिणाम पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कन्या पूजन में क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए।

Maha Navami 2025: महानवमी पर घर ले आएं 5 में से कोई एक चीज, मां दुर्गा की बरसेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 5
Kanya Pujan 2025 - फोटो : Adobe stock
अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजे से 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। 
दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक है।

नवमी तिथि कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
Kanya Pujan 2025 - फोटो : adobe stock
कन्या पूजन में न दें ये चीजें
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कन्या पूजन में कन्याओं को भूलकर भी कांच से बनी हुई चीजें नहीं देनी चाहिए। यह उचित नहीं होता है। 
  • आप कन्याओं को उपहार में नुकीली चीजें भी न दें। इससे नकारात्मकता आती है।
 

Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

4 of 5
Kanya Pujan 2025 - फोटो : freepik
  • कन्या पूजन में चमड़े से बनी चीजें जैसे पर्स या जूते न दें। यह अशुभ हो सकता है।
  • इस दौरान कन्याओं को भूलकर भी काले रंग के वस्त्र, रुमाल या कोई भी चीज न दें। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि प्रभावित होती है।
  • ज्योतिषियों के मुताबिक स्टील का संबंध राहु से होता है, इसलिए आप इससे बनी हुई चीजें न दें।
  • इस दौरान आप लोहे से बने सामान भी कन्याओं को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanya Pujan 2025 - फोटो : freepik
कन्या पूजन में इन चीजों को देना होता है शुभ
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कन्याओं को रंगों का डिब्बा, सजने-सवरने और रंग-बिरंगे गुब्बारों के पैक आदि देना शुभ होता है। इससे वह प्रसन्न होती हैं और घर में भी सकारात्मकता आती है। इसके अलावा आप कन्याओं को शिक्षा से जुड़ी सामग्री दे सकती हैं जैसे किताबें, पैन, पैंसिल, बॉक्स, कलरिंग बुक, फल, खिलोने और वस्त्र भी दे सकती हैं। यह शुभ होता है।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का नहीं रखा व्रत ? तो इन 5 सरल उपायों से पाएं मां दुर्गा की विशेष कृपा
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में करें केवल यह एक काम, चमकेगी किस्मत और बनेंगे अटके काम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें