फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी आज, इस तरह करें पूजा और व्रत पारण

Tue, 08 Apr 2025 06:29 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कामदा एकादशी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखने और भगवान विष्णु का स्मरण करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ekadashi - फोटो : adobe stock
Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और फलदायक एकादशी मानी जाती है। यह एकादशी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखने और भगवान विष्णु का स्मरण करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसके जीवन के समस्त पापों का नाश हो जाता है।

कामदा एकादशी कब है?
साल 2025 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारम्भ 7 अप्रैल को रात 8 बजे होगा और इसका समापन 8 अप्रैल को रात 9:12 बजे होगा। ऐसे में कामदा एकादशी व्रत 8 अप्रैल यानी मंगलवार को रखा जाएगा।  
 

Mahavir Jayanti 2025: कब है महावीर जयंती? यहां जानें सही तिथि और महत्व

Hanuman Janmotsav 2025: कब मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि

विज्ञापन

2 of 5
vishnu - फोटो : adobe stock
कामदा एकादशी व्रत की पूजा विधि
इस दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने दीप जलाएं। इसके बाद तुलसी पत्र, पीले पुष्प, चंदन, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करते हुए विष्णु सहस्रनाम या विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 5
ekadashi - फोटो : adobe stock
एकादशी के दिन व्रती को दिनभर सात्त्विक आहार लेना चाहिए। इसके साथ ही जल या फलाहार पर उपवास करना चाहिए। रात्रि में जागरण करें।
 

Jyotish Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को न दें घर की ये 7 चीजें, बरकत हो सकती है दूर

Shiv Puja: महादेव की पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर ,जानिए ये 5 धार्मिक उपाय और देखें चमत्कार

4 of 5
ekadashi - फोटो : adobe stock
व्रत पारण 
कामदा एकादशी का व्रत द्वादशी तिथि को पारण करके पूरा किया जाता है। पारण से पूर्व ब्राह्मणों को आदरपूर्वक भोजन करवाएं। इसके अलावा दान देना और उन्हें दक्षिणा देकर विदा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद व्रती को भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ekadashi - फोटो : adobe stock
कामदा एकादशी व्रत लाभ
यह एकादशी कामनाओं की पूर्ति करने वाली मानी जाती है, इसलिए इसे ‘कामदा’ कहा जाता है। इस दिन का व्रत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि प्रदान करता है। व्रत के प्रभाव से पुराने से पुराने पापों का भी नाश हो जाता है और व्यक्ति मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर होता है।

Shani Sade Sati 2025: शनि की साढ़ेसाती में भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना घर में आ सकती है कंगाली
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे धन और तरक्की का आशीर्वाद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें