Kajari Teej 2025: 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है। यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी और कष्ट दूर होते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक कजरी तीज पर व्रत मुख्य रूप से पति की लंबी उम्र, रिश्तों में प्रेम और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए रखा जाता है। इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध और शमी के फूल चढ़ाने से ग्रह दोष, कर्ज और मानसिक अशांति से भी मुक्ति मिलती हैं। हालांकि व्रती महिलाओं को इस दिन की कथा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए, इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। आइए इसके बारे में जानते हैं