फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajari Teej 2025: पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय, रिश्तों में भी होगा सुधार

Mon, 11 Aug 2025 05:04 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kajari Teej 2025:: हर साल कजरी तीज का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। 
विज्ञापन
1 of 4
Kajari Teej 2025 - फोटो : adobe
Kajari Teej 2025: हर साल कजरी तीज का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर उनकी पूजा-अर्चना करने से प्रेम जीवन सुखमय और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

हिंदू धर्म में कजरी तीज को भोलेनाथ और पार्वती माता के मिलन का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और रिश्तों में मिठास के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। साथ ही पारंपरिक लोकगीत गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करती हैं। इसकी खास रौनक उत्तर भारत के कुछ राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश में दिखाई देती हैं।

इस वर्ष 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज मनाई जा रही है। इस दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग रहेगा। ऐसे में कुछ खास उपाय करने पर वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर और रिश्तों में आपसी समझ बढ़ती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं
विज्ञापन

2 of 4
Kajari Teej 2025 - फोटो : freepik
पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:23 से 05:06 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:38 से 03:31 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:03 से 07:25 बजे तक
निशीथ काल मुहूर्त: रात 12:05 से 12:48 बजे तक
विज्ञापन

3 of 4
Kajari Teej 2025 - फोटो : adobe
कजरी तीज उपाय
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कजरी तीज पर शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करें। फिर आप श्री पार्वती चालीसा का पाठ करें। इससे मनचाहा जीवनसाथी पाने के योग का निर्माण होता है।
  • कजरी तीज पर आप शिव परिवार को खीर का भोग लगाएं। इस दौरान शिव जी को शमी का फूल और देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके प्रभाव से वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Kajari Teej 2025 - फोटो : adobe
  • कजरी तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें। फिर शिव-पार्वती की विधि-विधान से उपासना करें। इसके बाद व्रत रखें। अब कजरी तीज व्रत की कथा सुनें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • ज्योतिषियों के अनुसार, कजरी तीज के दिन माता पार्वती की पूजा करें। फिर आप सफेद रंग का फूल देवी को अर्पित करें। इस दौरान ॐ दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करें। इससे पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • कजरी तीज पर आप शिवलिंग पर जल अर्पित करें। फिर बेलपत्र, फूल, शहद और घी चढ़ाएं। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें