फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Kajari Teej 2025: कजरी तीज का त्योहार आज, इन प्यार भरे संदेशों से दें सखी-सहेलियों को शुभकामनाएं

Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Kajari Teej 2025: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज मनाई जाती है। इस बार 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और संतान सुख के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
Happy Kajari Teej 2025: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज मनाई जाती है। इस बार 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और संतान सुख के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही पूरे विधि-विधान से महादेव और देवी पार्वती की उपासना करती हैं। मान्यता है कि इस तिथि पर दान, भजन-कीर्तन, जागरण जैसे पुण्य कार्य करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।

हिंदू धर्म में कजरी तीज को हरियाली, प्रेम, विश्वास और सांस्कृतिक महत्व का दिन माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मनचाहा साथी पाने की कामना भी पूर्ण होती हैं। हालांकि सुहागिनें कजरी तीज पर मेहंदी, हरे रंग की साड़ी धारण करते हुए सखी सहेलियों संग सज-धज कर झूले झूलती हैं। इस दौरान महिलाएं कजरी गाकर अपनी खुशियां व्यक्त करती हैं। इस पर्व की खास रौनक भारत के राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में देखने को मिलती हैं। यहां महिलाएं एकजुट होकर पूजा-पाठ करती हैं और गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं। ऐसे में आप इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपनी सहेलियों को कजरी तीज की शुभकामनाएं दे सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
सुहागिनों का जोड़ा बना रहे
कन्याओं को उनका मनचाहा जीवनसाथी मिले
निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो कजरी तीज का त्योहार
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
भादों की बहार में भगवान की कृपा हो अपार
मुबारक हो आपको कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
कजरी तीज के पावन पर्व पर
आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों
आपकी जोड़ी सदा बनी रहे
हर संकट का नाश हो
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
तीज व्रत रखा मैंने
बस एक प्यारी सी
ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र पति की
और हर जन्म मिले
एक दूसरे का साथ।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब तीज का त्योहार
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

10 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा साथिया
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

11 of 11
Happy Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे कजरी तीज!
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं


Kajari Teej 2025: पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय, रिश्तों में भी होगा सुधार

Kajari Teej 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है कजरी तीज की पूजा, जानें संपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें