फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kab Hai Sawan 2026: कब शुरू होगा सावन और किस दिन है रक्षा बंधन ? यहां जानें

Sat, 18 Apr 2026 09:14 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kab Hai Sawan 2026: महादेव को समर्पित महीना सावन सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। इस माह पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में बदलाव और सुख-समृद्धि वास करती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Kab Hai Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Kab Hai Sawan 2026: हिंदू धर्म में सावन माह को विशेष माना जाता है, क्योंकि यह महादेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि, यह पवित्र महीना शुभ और भक्तिभाव से भरा होता है और यह स्वयं भोलेनाथ को भी अति प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सच्चे मन से पूजा-अर्चना, व्रत और जलाभिषेक और भोलेनाथ का स्मरण करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों की परेशानियों को दूर कर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। इस माह के जहां सभी सोमवारों को कल्याणकारी दिनों में गिना जाता है, वहीं सावन माह की पूर्णिमा तिथि भी महत्वपूर्ण है। इस दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में सावन महीने की शुरुआत कब से होने वाली हैं।

Chanakya Niti: सम्मान और सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें विशेष ध्यान
घर के मुख्य द्वार पर शंख, चक्र और तिलक लगाने का क्या है धार्मिक महत्व और मान्यताएं
विज्ञापन

2 of 4
Kab Hai Sawan 2026 - फोटो : adobe
कब शुरू होगा सावन 2026
पंचांग के अनुसार, इस साल 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत होगी। यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस माह भगवान शिव की भक्ति और कावंड यात्राएं की जाती हैं। इसके अलावा शिवालयों में विशेष पूजन-अनुष्ठान किया जाता है।

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदें या नहीं? जानें ग्रहों का संकेत
Bhairavi Dak: भैरवी डाक क्या है ? क्यों वायरल हो रही है इस रहस्यमयी आवाज की भविष्यवाणी ?
विज्ञापन

3 of 4
Kab Hai Sawan 2026 - फोटो : adobe
सावन सोमवार व्रत 2026 की तिथियां
सावन में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने और शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही और बेलपत्र अर्पित करने से विशेष फल मिलता है।
  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार - 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026
विज्ञापन

4 of 4
Raksha Bandhan - फोटो : Adobe stock
रक्षा बंधन 2026 कब है ?
रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक होता है। ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 9:48 तक रहेगा। 

Vaishakh Purnima 2026: कब है वैशाख पूर्णिमा ? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
गुरु-चंद्रमा युति से इन तीन राशि वालों के जीवन में दिख सकता है सकारात्मक बदलाव


 

Chanakya Niti: ऐसे घरों में हमेशा होगा मां लक्ष्मी का निवास, जहां अपनाई जाती हैं आचार्य चाणक्य की ये नीतियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें