फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2026: शुक्रवार को कब से कब तक रहेगा धनतेरस, जानें खरीदारी के 4 सबसे खास शुभ मुहूर्त और उनका लाभ

Tue, 03 Nov 2026 01:18 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanteras 2026 Date and Shubh Muhurat: धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं त्रयोदशी तिथि, पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त।
 
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Dhanteras 2026 Date and Shubh Muhurat: धनतेरस हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का दिन खरीदारी और नई वस्तुओं को घर लाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि और धन-वैभव में वृद्धि होती है। इसके अलावा, धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा करने के साथ ही मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान धन्वंतरि की उपासना का भी विशेष महत्व होता है। इसी पर्व के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन कई शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन या अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस दिन त्रयोदशी तिथि कब से कब तक रहेगी और खरीदारी के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस 2026 - फोटो : AdobeStock
धनतेरस तिथि 2026, कब से कब तक रहेगी त्रयोदशी तिथि?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 7 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि और पर्व की परंपरा के अनुसार, धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस 2026 - फोटो : AdobeStock
धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?
  • धनतेरस के दिन पूजा और खरीदारी के लिए शुभ समय का विशेष ध्यान रखा जाता है। 
  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक।
  • प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक।
  • वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक।

4 of 5
धनतेरस 2026 - फोटो : AdobeStock
दिन का चौघड़िया
  • चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
  • लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
  • अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
  • काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
  • शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
  • रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
  • उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
  • चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2026 - फोटो : Amar Ujala
रात का चौघड़िया
  • रोग: शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक
  • काल: शाम 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक
  • लाभ: रात 8 बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक
  • उद्वेग: रात 10 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक
  • शुभ: रात 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक (7 नवंबर)
  • अमृत: रात 1 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक
  • चर: सुबह 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक
  • रोग: सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक
 

धनतेरस 2026: धनतेरस पर इन 4 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, बिजनेस से लेकर खरीदारी तक हर जगह होगा जबरदस्त मुनाफा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें