Kab Hai Ashtami or Kab Hai Navami 2026: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अब समापन की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी और महानवमी तिथि को छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने का विधान है। इससे माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों को मनोवांछित फल मिलते हैं। इस दौरान सभी कन्याओं को भोजन कराने के साथ-साथ कुछ उपहार-धन आदिक चीजें भी देते हैं, जिसे बेहद शुभ माना गया है। हालांकि, साल 2026 में अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस साल महाष्टमी और महानवमी कब मनाई जाएगी और कन्या पूजन के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा।