ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 की तिथि
- फोटो : Freepik
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 29 जून को सुबह 3:06 बजे प्रारंभ होगी और 30 जून को सुबह 5:26 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर यह व्रत 29 जून, सोमवार को रखा जाएगा।
एक ही दिन होंगे व्रत, स्नान और दान
इस बार पूर्णिमा तिथि के दिन ही सूर्योदय और चंद्रोदय दोनों हो रहे हैं। इसलिए 29 जून को ही व्रत, स्नान और दान तीनों कार्य एक साथ संपन्न किए जाएंगे।
शुभ योग और नक्षत्र
इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दो शुभ योग बन रहे हैं। प्रातःकाल में शुक्ल योग रहेगा, जो दोपहर 2:26 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। साथ ही मूल नक्षत्र प्रातःकाल से शुरू होकर 30 जून को सुबह 4:03 बजे तक रहेगा।