जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुकूल रंग के वस्त्रों और सामग्री से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को जन्माष्टमी पर कान्हा का श्रृंगार किस तरह करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 13
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पहनाएं राशि अनुसार शुभ रंग
- फोटो : AI
सनातन परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। जन्माष्टमी उनके धरती पर अवतरण की खुशी में मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भक्त व्रत रखते हैं और रात के समय बाल गोपाल के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाने, आभूषणों से सजाने और आकर्षक श्रृंगार करने की परंपरा है।
ज्योतिष में हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह और रंग से बताया गया है। इसी आधार पर मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुकूल रंग के वस्त्रों और सामग्री से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को जन्माष्टमी पर कान्हा का श्रृंगार किस तरह करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर कान्हा को लाल रंग के वस्त्र पहनाकर उनका श्रृंगार कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और मानसिक परेशानियां कम होती हैं।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amarujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। इस राशि के लोग लड्डू गोपाल के श्रृंगार में चांदी से बनी वस्तुओं का प्रयोग कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। जन्माष्टमी पर इस राशि के जातक लड्डू गोपाल को लहरिया डिजाइन वाले रंग-बिरंगे वस्त्र पहनाकर सजाएं। ऐसा श्रृंगार कान्हा को बेहद मनमोहक रूप देने के साथ शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग को शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को सफेद वस्त्र पहनाकर सजाने से कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amarujala
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक माहौल बनाए रखने की इच्छा रखने वाले जातक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाकर उनका श्रृंगार कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amarujala
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। इस राशि के जातकों के लिए हरा रंग शुभ माना गया है। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को हरे वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार में चंदन का इस्तेमाल करें। मान्यता है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहता है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amarujala
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, तो जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को केसरिया रंग के वस्त्र पहनाकर सजाना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी परेशानियों में राहत मिलने की धार्मिक मान्यता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर कान्हा को लाल रंग के वस्त्र पहनाकर सुंदर श्रृंगार कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक लाभ के अवसर बनते हैं।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amarujala
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जन्माष्टमी पर इस राशि के जातकों को लड्डू गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाकर सजाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amarujala
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पीले और लाल रंग के वस्त्र पहनाकर उनका श्रृंगार करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amarujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि पर भी शनिदेव का प्रभाव माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन इस राशि के जातक बाल गोपाल को नीले रंग के वस्त्र पहनाकर सजाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सफलता और समृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जन्माष्टमी पर इस राशि के जातक लड्डू गोपाल को पीतांबर यानी पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। साथ ही पीले रंग के कुंडल पहनाकर उनका श्रृंगार कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति और प्रसन्नता बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।