गरुड़ देव की उपस्थिति
- फोटो : adobe stock
गरुड़ देव की उपस्थिति
पुरी के श्रद्धालुओं और संतों के अनुसार, भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ देव, जो पक्षियों के राजा माने जाते हैं, स्वयं मंदिर की रक्षा करते हैं। जब गरुड़ देव जैसे शक्तिशाली देवता मंदिर की सुरक्षा में तैनात हों, तो बाकी पक्षी उनके क्षेत्र में प्रवेश नहीं करते या तो सम्मान में या फिर आत्मिक भयवश। यह मान्यता केवल एक पौराणिक कथा भर नहीं है, बल्कि कई भक्तों के लिए यह भगवान जगन्नाथ की दिव्यता और गरुड़ की महानता का प्रमाण है। कहा जाता है कि जब प्रभु का वाहन स्वयं निगरानी कर रहा हो, तो कोई अन्य उड़ने वाला जीव उस क्षेत्र में उड़ान नहीं भर सकता।