Jagannath Temple Secrets
- फोटो : ANI
क्यों खास है जगन्नाथ मंदिर का यह रहस्यमयी कुआं?
पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में स्थित एक प्राचीन और विशाल कुआं सदियों से भक्तों और विद्वानों के लिए रहस्य का विषय बना हुआ है। इस कुएं का निर्माण कब और किसने कराया इसका कोई ठोस प्रमाण आज तक सामने नहीं आया है। लेकिन इसकी विशालता खुद इसकी महत्ता को बयां करती है। कुएं के ऊपर लोहे और सीमेंट से बना एक विशाल ढक्कन लगा है, जिसका वजन करीब 1.5 से 2 टन है। इस ढक्कन को खोलने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि 12 से 15 सेवकों की जरूरत पड़ती है। यह ढक्कन सालभर बंद रहता है और सिर्फ विशेष अवसरों पर ही हटाया जाता है, जैसे आषाढ़ पूर्णिमा के दिन।