Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून से शुरू हो जाएगी। इस पावन अवसर पर देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पुरी धाम पहुंचते हैं। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विशाल रथों को रस्सियों से खींचा जाता है। इस रस्सी को छूना और खींचना अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। मान्यता है कि रथ की रस्सी खींचने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि इस पवित्र रस्सी का क्या नाम है, इसे कौन खींच सकता है, और इससे जुड़ा धार्मिक महत्व क्या है।