फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2025: आने वाली है देवशयनी एकादशी, जरूर करें ये पांच आसान उपाय

Thu, 26 Jun 2025 02:41 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Devshayani Ekadashi 2025: इस साल 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी का उपवास किया जाएगा। इस दिन इन उपायों को करने से कर्ज, रोग, तनाव से छुटकारा मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
Devshayani Ekadashi 2025: हर माह के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की ग्याहरवीं तिथि पर एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन सृष्टि के संचाकल श्री विष्णु की उपासना की जाती है, जिसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि व मोक्ष मिलता है। इस दौरान सभी एकादशी में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की ग्याहरवीं तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन की गई पूजा, दान व अन्य पुण्य कार्य का फल साधक को अवश्य मिलता है। बड़ी बात यह है कि देवशयनी से चातुर्मास लगता है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करते हैं। ऐसे में श्रीहरि को प्रसन्न करने और विशेष कृपा प्राप्ति के लिए यह समय अधिक कल्याणकारी है। इस साल 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी का उपवास किया जाएगा। इस दिन इन उपायों को करने से कर्ज, रोग, तनाव से छुटकारा मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Narali Purnima 2025 Date: कब है नारली पूर्णिमा? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और इतिहास
विज्ञापन

2 of 4
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • देवशयनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा में चांदी का सिक्का उपयोग करें। फिर अगले दिन इसे पीले रंग के साफ वस्त्रों में बांधकर धन स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत व मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • देवशयनी एकादशी पर शाम के समय तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इस दौरान दीपक जलाकर तुलसी मंत्र और आरती करें। इससे रिश्तों में प्रेम और मिठास बनी रहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : adobe stock
  • देवशयनी एकादशी पर आप पीले रंग की चीजों का दान करें। इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। यह एक सरल उपाय है जिसके प्रभाव से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  • देवशयनी एकादशी के दिन आप श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। साथ ही विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

Hariyali Teej 2025: जुलाई में मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें क्या है इस दिन हरा रंग पहनने का महत्व



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें