Holi 2025 Bhadra and Chandra grahan Impact: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलने की परंपरा है। मान्यता है कि होली सभी के जीवन में प्रेम और खुशियां भरने का अवसर है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना गया है।
इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली मनाई जाएगी। लेकिन ज्योतिष दृष्टि से यह समय कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। बता दें, इस वर्ष होलिका दहन पर भद्रा और होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में ग्रहण और भद्रा के प्रभाव से कुछ राशि वालों का काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं...