गणेश चतुर्थी- 31 अगस्त: 31 अगस्त को चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव आरंभ हो जाएंगे। जहां पर घर-घर गणपति विराजेंगे और पूजा उपासना की जाएगी। दस दिनों का गणेश उत्सव चलेगा।
राधा अष्टमी - 4 सितंबर: भाद्र पद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर देवी राधा का जन्म उत्सव मनाया जाता है। बरसाना में राधा देवी की जन्मस्थसल है। जहां पर विशेष पूजा होती है।
अनंत चतुर्दशी - 9 सितंबर : अनंत चतुर्दशी 09 सितंबर को है जिसमें इस दिन 10 दिनों तक घर में विराजमान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
भाद्रपद पूर्णिमा - 10 सितंबर: भाद्रपद पूर्णिमा तिथि 10 सितंबर को है। इसी के साथ 15 दिनों के लिए पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा। श्राद्ध पक्ष में पितरों की विशेष पूजा की जाती है।