फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर को हरतालिका तीज, पूजा के बनेंगे चार खास मुहूर्त, जानें कब कर सकेंगे व्रत पारण

Fri, 11 Sep 2026 03:40 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। इस दौरान महादेव भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत इस साल 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की तरक्की, खुशियां और लंबी उम्र की कामना से इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत कठिन उपवासों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें पूरे 24 घंटे तक अन्न-जल का त्याग किया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और उनके पूरे परिवार का पूजन किया जाता है। इसके प्रभाव से विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए हरतालिका तीज मनाती हैं। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व के साथ-साथ तीज पर बनने वाले शुभ योग, मुहूर्त और तिथि को भी जान लेते हैं।

हरितालिका तीज में मिट्टी की शिव-पार्वती प्रतिमा ही क्यों बनाई जाती है? जानें धार्मिक महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन

2 of 5
Hartalika Teej 2026 - फोटो : Instagram
हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त
  • शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। 
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक
  • पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक
विज्ञापन

3 of 5
Hartalika Teej 2026 - फोटो : Instagram
कब होगा हरतालिका तीज व्रत का पारण?
हरतालिका तीज का व्रत 15 सितंबर 2026 को सूर्योदय के बाद खोला जाएगा। इस दिन स्वाती नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत पारण करने से पहले भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

Ganesh Chaturthi 2026: दूर्वा सिर्फ घास नहीं! अनलासुर की कथा में छिपा है गणेश पूजा का गहरा अर्थ

4 of 5
Hartalika Teej 2026 - फोटो : Instagram
हरतालिका तीज पर बनेंगे शुभ संयोग
हरतालिका तीज पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा और इसके साथ ब्रह्म योग का भी निर्माण होगा। इसके अलावा ऐन्द्र योग का प्रभाव भी रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इन शुभ योगों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि, इस शुभ संयोग में विधि-विधान से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा की स्थापना में कलश क्यों है जरूरी? जानें इसमें रखने वाली शुभ चीजें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरतालिका तीज - फोटो : freepik
हरतालिका तीज 2026 दिन-रात के चौघड़िया मुहूर्त
अमृत: सुबह 6:05 से 7:38 बजे तक
काल: सुबह 7:38 से 9:11 बजे तक
शुभ: सुबह 9:11 से 10:43 बजे तक
रोग: सुबह 10:43 से दोपहर 12:16 बजे तक
उद्वेग: दोपहर 12:16 से 1:49 बजे तक
चर: दोपहर 1:49 से 3:22 बजे तक
लाभ: दोपहर 3:22 से 4:55 बजे तक
अमृत: शाम 4:55 से 6:28 बजे तक

रात का चौघड़िया
चर: शाम 6:28 से 7:55 बजे तक
रोग: शाम 7:55 से रात 9:22 बजे तक
काल: रात 9:22 से 10:49 बजे तक
लाभ: रात 10:49 से 12:16 बजे तक
उद्वेग: रात 12:16 से 1:43 बजे तक
शुभ: रात 1:43 से 3:11 बजे तक
अमृत: रात 3:11 से 4:38 बजे तक
चर: सुबह 4:38 से 6:05 बजे तक
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें