पूजा में नारियल, बेलपत्र, फल, फूल और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है।
- फोटो : Instagram
व्रत और पूजा की परंपरा
हरतालिका तीज का व्रत निर्जला उपवास के रूप में किया जाता है, जिसमें महिलाएं पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए भगवान शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। पूजा में नारियल, बेलपत्र, फल, फूल और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपवास और विधिपूर्वक पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और परिवार को देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।