फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं कई शुभ योग, इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा

Fri, 30 Aug 2024 08:17 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : अमर उजाला
Hartalika Teej 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ये उपवास सभी व्रतों में कठिन माना जाता है, क्योंकि इसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है।

इस साल हरतालिक तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें पूजा करने से बच्चों की तरक्की और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। पंचांग के अनुसार इस दिन शुक्ल योग बन रहा है, जिसपर गर, वणिज करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। इस दौरान चन्द्रमां तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं। आइए पूजा विधि के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : freepic
हरतालिका तीज व्रत तिथि 2024
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ: 5 सितंबर 2024, गुरुवार, दोपहर 12:21 पर
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त: 6 सितंबर 2024, शुक्रवार, सायं 03:01 पर
विज्ञापन

3 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : free pic
पूजा शुभ मुहूर्त 2024
हरतालिका तीज के शुभ दिन पर पूजा का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। इस अवधि में आप शिव-पार्वती की पूजा कर सकते हैं।

4 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : freepik
हरतालिका तीज पूजा विधि
हरतालिका तीज पर पूजा करने के लिए सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त में ही स्नान कर लें। फिर साफ वस्त्रों को धारण करें। शुभ महुर्त के अनुसार पूजा की सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इस दौरान सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ पूजा में बैठे।
विज्ञापन

5 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : freepik
सबसे पहले शुद्ध काली मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाएं। फिर जहां भी पूजा कर रहे हैं, वहां पर केले के पत्तों से मंडप बना लें। इसके बाद गौरी-शंकर की मूर्ति को चौकी पर स्थापित कर लें। अब गौरी-शंकर की मूर्ति का गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक करें।
विज्ञापन

6 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : istock
भगवान गणेश को दूर्वा और जनेऊ चढ़ाएं। इस दौरान भगवान शिव को चंदन, मौली, गुलाल, अक्षत, धतूरा, आंक के पुष्प, भस्म, अबीर, 16 प्रकार की पत्तियां आदि अर्पित करें। इस दौरान देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hartalika Teej 2024 puja vidhi - फोटो : freepik
अब धूप, दीप लगाकर हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनें, और बाद में आरती करें। रात्रि जागरण कर हर प्रहर में इसी तरह पूजा करें। आप अगले दिन अंतिम प्रहर की पूजा के बाद देवी पार्वती को चढ़ाया हुआ सिंदूर अपनी मांग में भर सकती हैं। वहीं मट्टी के शिवलिंग का विसर्जन कर दें और सुहाग की सामग्री को दान में दें। इसके बाद आप व्रत का पारण कर लें।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें