फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर इस विधि से करें माता पार्वती का श्रृंगार

Tue, 03 Sep 2024 07:17 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माता पार्वती श्रृंगार विधि - फोटो : freepik
Hartalika Teej 2024: यूं तो रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है। लेकिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर महादेव की आराधना करना अत्यधिक लाभदायक होता है। इस दिन हरतालिका तीज होती है, जो शिव-पार्वती की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकारा था। इस तिथि पर व्रत रखने से पति की तरक्की और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर को है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें शुक्ल योग का नाम मुख्य रूप से शामिल है। यह योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक होगा। इस दौरान हस्त नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। इस में संयोग में माता पार्वती का श्रृंगार करने से "अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद मिलता है। ये एक ऐसा आशीर्वाद है, जिसका अर्थ है कि महिला हमेशा सौभाग्यवती रहे और पति का साथ जीवन भर बना रहे। ऐसे में आइए देवी पार्वती के श्रृंगार की विधि को जान लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
माता पार्वती श्रृंगार विधि - फोटो : istock
पूजा शुभ मुहूर्त 2024
हरतालिका तीज पर शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में आप शिव-पार्वती की पूजा विधि विधान से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
माता पार्वती श्रृंगार विधि - फोटो : istock
माता पार्वती श्रृंगार विधि
हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर साफ वस्त्रों को धारण करें। अब शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा स्थान पर सभी साम्रगियों के साथ अपना स्थान ग्रहण करें। अब सबसे पहले शुद्ध काली मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाएं। फिर इन मूर्तियों को चौकी पर स्थापित कर लें।
 

4 of 6
माता पार्वती श्रृंगार विधि - फोटो : freepik
अब गौरी-शंकर की मूर्ति का गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक करें। फिर महादेव को फल, फूल, मिठाई, चंदन और बेलपत्र अर्पित करें। इस दौरान माता पार्वती का पूरा सोलह श्रृंगार करें। इसके लिए देवी पार्वती को सबसे पहले सिंदूर लगाएं। इसके बाद उन्हें काजल लगाना चाहिए।

विज्ञापन

5 of 6
माता पार्वती श्रृंगार विधि - फोटो : freepik
अब माता को चूड़ियां चढ़ाएं। इसके बाद लिपस्टिक और रबर को रख दें। पार्वती माता को कंघी करें और नाखून पॉलिश लगाएं। फिर माता को बिंदी अर्पित करते हुए उन्हें महावर लगाना चाहिए। अंत में मेहंदी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माता पार्वती श्रृंगार विधि - फोटो : istock
सोलग श्रृंगार का सामान
  • पायल 
  • नथ 
  • कान की बाली 
  • महावर 
  • मेहंदी 
  • काजल 
  • फूलों का गजरा 
  • बिछिया 
  • कंगा
  • कुमकुम 
  • बिंदी 
  • गले के लिए माला
  • लाल चुनरी 
  • चूड़ियां 
  • इत्र 
  • सिंदूर 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें