हरियाली तीज पर मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह पर सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
हरियाली तीज पर मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह पर सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यह समय करियर की दृष्टि से भी खास है, क्योंकि मनचाहे कार्यों में तरक्की मिलेगी। अगर आपने पहले कभी निवेश किया था, तो अब अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान खास प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में देखने को मिलेगा।
आपकी जीवनसाथी से और भी ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में पारस्परिक समझ और सहयोग से घर का वातावरण सुखमय रहेगा।